राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए लॉन्च की नई जर्सी (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने आगामी सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की। इस मौके पर नए कप्तान रियान पराग, युवा बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी और लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई मौजूद थे, जिन्होंने इस जर्सी को पेश किया।
2008 के आईपीएल विजेता टीम ने इंस्टाग्राम पर अपनी जर्सी लॉन्च करने की घोषणा की। इस नई जर्सी में नीले और गुलाबी रंग का मिश्रण है। तस्वीरों के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कैप्शन में लिखा, "नया लुक, वही हल्ला बोल। जर्सी: लॉन्च हो गई।"
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में पांच बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।