×
    Advertisement

    IPL 2026 ऑक्शन की लाइव अपडेट्स

    • Saurabh Sharma2025-12-16 14:48:26
    • LAST UPDATED : Tue 16, 2025 02:48 0thIST

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में जारी है। ऑक्शन मे कुल 369 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगेगी और 77 स्लॉट भरे जाने हैं।

     

    Read More

    IPL 2026 Auction: मुस्तफिजुर रहमान को इस टीम ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा

    बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्हें खरीदने की रेस में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी थी।

    Advertisement

    IPL 2026 Auction: पथुम निसांका को इस टीम ने 4 करोड़ में खरीदा

    श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसांका को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। निसांका ने अभी तक आईपीएल नहीं खेला है।

     

    IPL 2026 Auction: तेजस्वी को KKR की टीम ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा

    अनकैप्ड तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था।

    IPL 2026 Auction: मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा

    मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा है।

     

    Advertisement

    IPL 2026 Auction: कार्तिक शर्मा को CSK ने 14.2 करोड़ में खरीदा, खेले हैं सिर्फ 12 मैच

    राजस्थान के कार्कित शर्मा को को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था। 19 साल के कार्तिक ने अभी तक सिर्फ 7 टी-20 मैच ही खेले हैं।

     

    IPL 2026 Auction: प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ में खरीदा, 20 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

    उत्तर प्रदेश के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था। 20 साल के प्रशांत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

     

    IPL 2026 Auction: अनकैप्ड गेंदबाज आकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ में खरीदा

    जम्मू एंड कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी उन्हें खरीदने की रेस में थी। आकिब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

     

    Advertisement

    IPL 2026 Auction: भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

    भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा है, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। इसे पहले बिश्नोई लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे।

     

    IPL 2026 Auction: मथीशा पथिराना 18 करोड़ रुपये में बिके,CSK नहीं इस टीम ने खरीदा

    श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे।

     

    IPL 2026 Auction: बेन डकेट और फिन एलन 2-2 करोड़ में बिके, इन टीमों ने खरीदा

    इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

     

    Advertisement

    IPL 2026 Auction: क्विंटन डी कॉक 1 करोड़ रुपये में बिके

    साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा है। डी कॉक पिछले सीजन केकेआर की टीम का हिस्सा थे।

     

    IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर 7 करोड़ रुपये में बिके

    भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा है। अय्यर पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

    अय्यर को खरीदने की रेस में केकेआर, लखनऊ सुपर जायंट्स औऱ गुजरात टाइटंस भी थी लेकिन आरसीबी ने बाजी मारी।

     

    IPL 2026 Auction: वानिंदु हसरंगा को 2 करोड़ में LSG ने खरीदा

    श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। हसरंगा पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे।

     

    Advertisement

    IPL 2026 Auction: पृथ्वी शॉ-सरफराज खान समेत 4 बल्लेबाजों को नहीं मिला कोई खरीदार

    पहले सेट में बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, डेवोन कॉनवे,जेक फ्रेजर मैकगर्क औऱ सरफराज खान को कोई खरीदार नहीं मिला है।

     

    IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन इतिहास के सबसे महंगे विदेशी क्रिकेटर बने, KKR की टीम में हुए शामिल

    ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। बता दें कि ग्रीन आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, इसके बाद ट्रेड होकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में गई थे। चोटिल होने के चलते वह आईपीएल 2025 में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    ग्रीन आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले मिचेल स्टार्क को कोलकाता ने ही 24.75 करोड़ में खरीदा था। 

     

    IPL 2026 Auction: डेविड मिलर को 2 करोड़ रुपये में इस टीम ने खरीदा

    साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

    Advertisement
    Load More

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में जारी है। ऑक्शन मे कुल 369 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगेगी और 77 स्लॉट भरे जाने हैं।

     

    Advertisement

    Tags

    RELATED ARTICLES

    Advertisement
    होम Special Live Cricket Video Sports