आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा बदलाव कर दिया है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। वहीं, अभिषेक शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
28 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा ऐलान करते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव कर दिया है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिसके चलते उनकी जगह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है। वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि कमिंस पूरी तरह फिट होने तक शुरुआती कुछ मैचों में टीम से बाहर रहेंगे और तब तक ईशान किशन ही कप्तानी संभालेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा टीम के उपकप्तान रहेंगे। आपको बता दें यह पहली बार होगा जब आईपीएल सीजन की शुरुआत सभी 10 टीमों के भारतीय कप्तानों के साथ होगी।
mdash; SunRisers Hyderabad (SunRisers) March 18, 2026
Pat Cummins will miss a few games while recovering from injury.
Until he recovers, Ishan Kishan will be the Captain and Abhishek Sharma will be the Vice-Captain. pic.twitter.com/etXJUkQJeG