मेरा लक्ष्य मैच जीतना रहा है, इस सीजन भी अपना शत प्रतिशत दूंगा: अंगकृष रघुवंशी (Image Source: IANS)
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी टी20 क्रिकेट के बदलते दौर से पूरी तरह वाकिफ हैं। रघुवंशी को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2026 में बल्ले से अपना अहम योगदान देंगे।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2024 के 10 मुकाबलों में 23.28 की औसत के साथ 163 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 54 रन की पारी भी खेली थी। इसके बाद आईपीएल 2025 में 12 मैच खेले, जिसमें 33.33 की औसत के साथ 300 रन बनाए।
जब रघुवंशी से आईपीएल 2026 के लिए उनके लक्ष्य के बारे में पूछा गया, तो इस शांत स्वभाव के बल्लेबाज का जवाब बहुत सीधा-सादा था।