Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी, लेकिन टी- 20 में कर दिया ये खास कमाल

12 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। भारत के हिट मैन रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रह गए और केवल 11 रन बनाकर पवेलियन पहुंच गए। लाइव स्कोर हालांकि रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जमाकर अपने इरादे साफ कर

Advertisement
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ()
Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat
Mar 12, 2018 • 10:31 PM

12 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। भारत के हिट मैन रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रह गए और केवल 11 रन बनाकर पवेलियन पहुंच गए। लाइव स्कोर

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat
March 12, 2018 • 10:31 PM

हालांकि रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जमाकर अपने इरादे साफ कर दिए थे और ऐसा लग रहा था कि आज हिट मैन कमाल करेगा।

Trending

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

लेकिन अकीला धनंजय की गेंद पर बड़ा शॉट्स लगाने के चक्कर में कुशल मेंडिस के हाथों लपके गए। काफी समय से रोहित शर्मा अपने रंग में नहीं दिखाई दिए हैं। रोहित शर्मा ने अपनी 11 रन की पारी में एक छक्का और एक चौका जमाने में सफल रहे।

पिछले 7 टी- 20 इंटरनेशनल पारी में रोहित शर्मा ने 27, 21, 0, 11, 0, 17 और केवल 11 रन की पारी ही खेल पाए हैं।

भले ही रोहित शर्मा कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन टी- 20 क्रिकेट में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा के नाम टी- 20 में 282 छक्के दर्ज हो गए हैं। आपको बता दें कि रैना के नाम टी- 20 क्रिकेट में 279 छक्के दर्ज है।

Advertisement

Advertisement