एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव-बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी (एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव-बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी)
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है, जबकि जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज हैं, जिनका साथ शिवम दुबे देंगे। भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। बेहतर आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग होने के कारण टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिला।