Advertisement
Advertisement
Advertisement

एंजेलो मैथ्यूज ने चुनी अपनी ऑलटाइम XI, केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को दी जगह

श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। एंजेलो मैथ्यूज ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दमपर श्रीलंका को कई मैचों में जितवाए हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma July 08, 2021 • 11:28 AM
Cricket Image for Angelo Mathews All Time Xi Tendulkar Kallis And Muralitharan In His List
Cricket Image for Angelo Mathews All Time Xi Tendulkar Kallis And Muralitharan In His List (Image Source: Google)
Advertisement

श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। एंजेलो मैथ्यूज जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दमपर श्रीलंका को कई मैचों में जीत दिलवाई उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में श्रीलंका के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। 

एंजेलो मैथ्यूज की प्लेइंग इलेवन में 5 श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल हैं। एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। सचिन तेंदुलकर एंजेलो मैथ्यूज की ऑल टाइम इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर बतौर ओपनर एंजेलो मैथ्यूज की टीम में नजर आ रहे हैं।

Trending


एंजेलो मैथ्यूज की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में इंग्लैंड के एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। वहीं रिकी पोटिंग जैसे दिग्गज भी एंजेलो मैथ्यूज की टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं। एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी टीम का कप्तान अरविंद डिसल्वा को बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है एंजेलो मैथ्यूज की ऑल टाइम इलेवन टीम: सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, ब्रायन लारा, अरविंद डिसल्वा, महेला जयवर्धने, जैक कैलिस, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीथरन, वसीम अकरम, चमिंडा वास, ग्लेन मैक्ग्गा।


Cricket Scorecard

Advertisement