Glenn McGrath Prediction On ICC T20 World Cup 2026 Finalist Teams: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए उन दो टीमों के नाम बताए हैं जो कि उनके अनुसार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल खेलने वाली हैं। गौरतलब है कि ग्लेन मैक्ग्रा ने साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम को टूर्नामेंट के फाइनलिस्ट के तौर पर अपनी पसंद बताया है।
ग्लेन मैक्ग्रा बोले, "इंग्लैंड एक खतरनाक टीम है। अगर उस दिन (सेमीफाइल मैच) वे वाकई क्लिक कर गए तो वे कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि वे खुश किस्मत भी रहे हैं। नेपाल को उन्हें हराना चाहिए था। इटली का मुकाबला भी बहुत करीबी था। उन्होंने जीत का रास्ता पा लिया है। हो सकता है कि इससे उन्हें कॉन्फिडेंस मिले।
उन्होंने आगे कहा, "अगर भारत इस टूर्नामेंट में अब तक जैसे खेलता रहा है, वैसा ही खेले और इंग्लैंड भी जिस तरह से खेला है, वैसा ही खेले तो सेमीफाइल में भारत की जीत होगी। फाइनल में कौन सी दो टीमें जाएंगी? अगर मुझसे ये पूछा जाए तो मैं साउथ अफ्रीका और भारत के साथ जाऊंगा।"