न्यूलैंड्स में मंगलवार को तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत के 223 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 8 ओवरों में एक विकेट खोकर 17 रन बनाए। प्रोटियाज की टीम अभी भी भारत के 206 रनों से पीछे है। भारत की पहली पारी में 223 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज कप्तान डीन एल्गर (3) जल्द ही जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद, नाइटवॉचमैन के रूप में आए केशव महाराज और एडेन मार्करम दिन का खेल खत्म होने तक संभलकर भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना किया। इस दौरान, दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक चौका भी लगाया, जिसके बाद 8 ओवरों में अफ्रीका की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए। मार्करम (8) और महाराज (6) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं, भारत से अभी भी टीम 206 रनों से पीछे है।
3rd #INDvSA Test, Day 1
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 11, 2022
Full Scorecard @ https://t.co/ew7RjNLm2h pic.twitter.com/XInYWvtB8R