AU-W vs IN-W 2nd ODI: हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने ठोका पचासा, Team India ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 252 रनों का लक्ष्य
AU-W vs IN-W 2nd ODI: हरमनप्रीत कौर की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार, 27 फरवरी को होबार्ट के मैदान पर दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत हासिल करने के लिए 252 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए कैप्टन…
AU-W vs IN-W 2nd ODI: हरमनप्रीत कौर की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार, 27 फरवरी को होबार्ट के मैदान पर दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत हासिल करने के लिए 252 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए कैप्टन कौर ने 70 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की दमद से 54 रनों की पारी खेली, वहीं सलामी बल्लेबाज़ प्रतिका रावल ने 81 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 52 रन बनाए। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 37 बॉल पर 31 रन, ऋचा घोष ने 19 बॉल पर 22 रन और काशवी गौतम ने 34 बॉल पर 25 रन जोड़कर कुछ अहम योगदान किया। इन्हीं पारियों के दम पर भारतीय टीम ने अपनी इनिंग के 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए।
बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों की तो एशले गार्डनर, अलाना किंग और एन्नाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट झटके। वहीं मेगन शुट्ट और निकोला कैरी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। यहां देखे मैच का लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलियाई टीम (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा, निकोला कैरी, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन।
भारतीय टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।