T20WC 2026, Super 8: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी; संजू सैमसन और अक्षर पटेल की हुई प्लेइंग XI में वापसी
T20 World Cup 2026 Super 8, India vs Zimbabwe: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आठवां मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले…
T20 World Cup 2026 Super 8, India vs Zimbabwe: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आठवां मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत ने इस मुकाबले के लिए दो बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। वहीं जिम्बाब्वे ने भी एक बदलाव करते हुए ग्रीम क्रेमर को बाहरकर टिनोटेन्डा मापोसा को जगह दी है।
टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।