रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनने से पहले ही इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को दी बधाई (Image Source: IANS)
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी और नेत्री इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी 2025-26 का विजेता बनने की अग्रिम बधाई दी है।
इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी में पहली शानदार जीत के लिए पहले से बधाई। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए औकिब नबी का खास जिक्र होना चाहिए।"
जम्मू-कश्मीर की टीम हुबली में कर्नाटक के साथ रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल रही है। फाइनल मुकाबला अभी चल रहा है, लेकिन मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए जम्मू-कश्मीर विजेता बन सकती है।