क्रिस गेल इमेज ()
मुंबई, 21 मई (CRICKETNMORE): वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी क्रिस गेल को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में गुनगुनाते और डांस करते देखा जाएगा। गेल ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल के शो के लिए शुक्रवार रात शूटिंग की, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड गायक मीका सिंह और कनिका कपूर भी शामिल थे।
सेट से एक सूत्र ने कहा, "तीनों ने मंच पर खूब मस्ती की। हर किसी को फील्ड में डांस के लिए गेल के प्यार के बारे में पता है। उन्होंने शो पर कई बॉलीवुड गानों पर डांस किया।"
सूत्र ने बताया, "उन्होंने भांगड़ा भी किया। इसके अलावा उन्होंने गाना भी गाया और क्रिकेट भी खेला।"