भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच रोमांचक होगा, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा।
पत्रकारों से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, "मैं पाकिस्तान के भारत के साथ विश्व कप मैच नहीं खेलने के फैसले से हैरान था। आप विश्व कप में जीतने के लिए खेलते हैं, नहीं खेलने का फैसला कैसे कर सकते हैं। भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार के फैसले को वापस लेने का उनका निर्णय अच्छा है। यह उनके लिए और टूर्नामेंट के लिए अच्छा है।"
गांगुली ने कहा, "यह विश्व कप अब तक बेहतरीन रहा है। सभी टीमों ने एक दूसरे को जोरदार टक्कर दी है। एसोसिएट देशों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विश्व कप भारत में हो रहा है। भारत में क्रिकेट मैचों का आयोजन हमेशा ही शानदार होता है। विश्व कप अब तक बेहतरीन रहा है, और आगे भी उम्मीद है कि ऐसा ही रहेगा।"