MS Dhoni (Twitter)
नई दिल्ली, 29 जुलाई | वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के 'देश के लिए प्रेम' को सलाम किया है। कॉटरेल भी जमैका डिफेंस फोर्स में सैनिक हैं और उन्होंने ट्विटर पर धोनी द्वारा भारतीय सेना के साथ कुछ समय बिताने के फैसला को सराहा।
कॉटरेल ने लिखा, "यह आदमी (धोनी) मैदान पर प्रेरणा का स्रोत है। इसके अलावा यह मैदान के बाहर देश के प्रति अपने कर्तव्य को भी अच्छी तरह समझता है।"
कॉटरेल ने अपने ट्वीट में एक वीडियो साझा किया, जिसमें 2011 में भारत के राष्ट्रपति धोनी को भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का ओहदा देते हुए दिखाई दे रहे हैं।