World Cup Final: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने महिला टीम के 2026-27 के घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। इस शेड्यूल में कई फॉर्मेट के मैच शामिल हैं, जिनमें दो दुर्लभ टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। भारत का दौरा तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होगा। यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा।
सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर 2026 को ब्लोमफोन्टेन में होगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 15 दिसंबर को केपटाउन में खेला जाना है। यह एकदिवसीय मुकाबले आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2029 के लिए क्वालिफाई करने के लिहाज से बहुत अहम हैं। इस दौरे में 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में एकमात्र टेस्ट मैच भी शामिल होगा।
लाल गेंद की क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच यह महज चौथी भिड़ंत होगी। भारत ने पिछले तीनों मुकाबले 2002, 2014 और 2024 में जीते हैं। इसके बाद सबका ध्यान ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे पर रहेगा। कोविड-19 की वजह से 2020 में ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका का दौरा रद्द हो गया था। यह साउथ अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया का पहला पूरा द्विपक्षीय दौरा होगा।