टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी (MS Dhoni) चंकाचौध से दूर सिंपल लाइफस्टाइल जीने में विश्वास रखते हैं। थाला धोनी को कई मौकों पर अपनी सादगी से फैंस का दिल जीतते हुए देखा जा चुका है। इस बीच धोनी से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसको सुनकर शायद ही किसी फैन को यकीन हो कि अरबपति धोनी ऐसा भी कर सकते हैं। धोनी लंबे समय से अपने घुटनों के दर्द से परेशान हैं और इसका इलाज वो अमेरिका, लंदन या फिर जर्मनी जाकर नहीं बल्कि गांव में पेड़ के नीचे बैठने वाले वैद्य से करवा रहे हैं।
धोनी का इलाज करने वाले वैद्य का नाम बंधन सिंह खरवार (Bandhan Singh Kharwar) है और ये वैद्य धोनी से एक खुराक के लिए 40 रुपये चार्ज कर रहा है। जड़ी-बूटियों की मदद से पारंपरिक तौर पर इलाज करवा रहे धोनी किसी नॉर्मल मरीज की ही तरह पेड़ के नीचे बैठने वाले वैद्य से अपना इलाज करवा रहे हैं।

