Abdul Samad (Image Credit: BCCI)
डेविड वॉर्नर ने उस समय सभी को हैरानी में डाल दिया जब उन्होंने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल-13 के मैच में 19 साल के लेग स्पिनर अब्दुल समद को महेंद्र सिंह धोनी के सामने आखिरी ओवर दिया। मैच के बाद वॉर्नर ने अपने फैसले पर कहा कि उनको समद पर भरोसा था।
19वें ओवर की दूसरी गेंद फेंकते हुए भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए थे। इस कारण यह ओवर खलील अहमद ने पूरा किया और आखिरी ओवर समद के हिस्से आया।
वॉर्नर ने कहा, "मैंने उनका साथ दिया। मेरे पास विकल्प भी नहीं थे। खलील ने पांच गेंदें फेंकी। हमारी कोशिश उसी ओवर में मैच खत्म करने की थी।