Advertisement

DEL-W vs MI-W, WPL 2024 Dream11 Prediction: दिल्ली में होगा रोमांचक मैच, ऐसे बनाएं अपनी Fantasy Team

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 05 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat March 05, 2024 • 13:38 PM
DEL-W vs MI-W, WPL 2024 Dream11 Prediction: दिल्ली में होगा रोमांचक मैच, ऐसे बनाएं अपनी Fantasy Team
DEL-W vs MI-W, WPL 2024 Dream11 Prediction: दिल्ली में होगा रोमांचक मैच, ऐसे बनाएं अपनी Fantasy Team (DEL-W vs MI-W WPL 2024 Dream11 Prediction)
Advertisement

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, WPL 2024 Dream 11 Team: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 05 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

आपको बता दें कि ये दोनों ही टीमें टेबल टॉप हैं। मुंबई और दिल्ली, दोनों ने ही अब तक 4-4 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने तीन-तीन मैचों में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स 6 अंक के साथ टॉप पर मौजूद है। वहीं मुंबई इंडियंस दूसरे पायदान पर बनी हुई है। ये भी जान लीजिए कि इस सीजन पिछली बार जब मुंबई और दिल्ली की भिड़ंत हुई थी जब रोमांचक मैच में मुबंई ने दिल्ली को हराया था। 

Trending


DEL-W vs MI-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 05 मार्च 2024
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

DEL-W vs MI-W, Pitch Report

दिल्ली की पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों को अधिक मदद मिलती है। यहां पर टी20 क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 140 रन के आस-पास रहा है। अधिकतर मैच पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। मैच में ड्यू आने की भी संभावनाएं हैं, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

DEL-W vs MI-W: Where to Watch?

WPL 2024 क्रिकेट फैंस SPORTS 18 Network और JIO Cinema ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

DEL-W vs MI-W WPL Head to Head Record

कुल - 04
दिल्ली कैपिटल्स - 01
मुंबई इंडियंस - 03


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement