Ahmedabad: India vs Netherlands – ICC Men’s T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को चेन्नई से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू को घर में हेल्थ इमरजेंसी होने की वजह से भारतीय टीम का साथ छोड़कर जाना पड़ा है।
खबरों के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिंकू के पिता को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है।
सूत्रों ने बताया कि रिंकू ने मंगलवार को चेन्नई में हुए अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया, और उनका अगले मैच में खेलना भी काफी मुश्किल है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' के मैच में संजू सैमसन को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।