PICS: जब आधी रात को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से मिलने पहुंचे धोनी Images (Twitter)
12 जून। भले ही धोनी इस समय वर्ल्ड क्रिकेट से दूर हैं लेकिन अपने इस खाली समय का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी अपने घर रांची पहुंच गए थे लेकिन रविवार को एक बार फिर धोनी मुंबई में दिखाई दिए।
इस बार धोनी आधी रात को साक्षी के साथ सलमान खान के घर जाते हुए देखे गए हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने एक पार्टी रखी थी जिसमें धोनी को भी निमंत्रण दिया गया था।