India vs England: Day 5 of Fourth test match ( India vs England: Day 5 of Fourth test match)
अगस्त में डर्बी में देर रात हुई एक घटना के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पर क्रिकेट रेगुलेटर ने आरोप लगाए हैं। उन पर अपने व्यवहार से क्रिकेट की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है।
31 साल के कार्स को 23 अगस्त की सुबह अपनी काउंटी टीम डरहम के साथियों के साथ बाहर रहने के दौरान नशे में होने और बदमाशी करने के शक में गिरफ्तार किया गया था और बाद में छोड़ दिया गया था। इसके बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें हथकड़ी पहने हुए देखा गया।
डर्बीशायर पुलिस ने उसी रात हुई मारपीट के आरोप की जांच शुरू की थी, लेकिन वह जांच पिछले महीने बिना किसी आरोप के बंद कर दी गई थी। अब खेल की घरेलू निगरानी संस्था ने कार्स पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रोफेशनल कंडक्ट रेगुलेशन के नियम 3.2 के उल्लंघन का आरोप लगाया है।