Dwayne Bravo and Abdul Razzaq to take part in St. Moritz Ice Cricket 2018 ()
नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक सेंट मोरिट्ज आइस क्रिकेट-2018 के पहले संस्करण में खेलते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी बुधवार को दी गई।
यह टूर्नामेंट 8 और 9 फरवरी को स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में खेला जाएगा।
इसमें दो टीमें डायमंड और रॉयल्स हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, भारत के वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, श्रीलंका के महेला जयावर्धने, लसिथ मलिंगा, ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी, साउथ अफ्रीका के ग्रेम स्मिथ, जैक कैलिस, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, नाथन मैक्कुलम, ग्रांट इलियट, इंग्लैंड के मोंटी पनेसर और ओवेश शाह नजर आएंगे।