Advertisement
Advertisement
Advertisement

'मेगा ब्लॉकबस्टर' का पोस्टर देख भड़के फैंस, सौरव और रोहित एक साथ आएंगे नज़र

जब से रोहित शर्मा और सौरव गांगुली ने अपनी आगामी मूवी मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर शेयर किया है तभी से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav September 02, 2022 • 15:37 PM
Cricket Image for 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का पोस्टर देख भड़के फैंस, सौरव और रोहित एक साथ आएंगे नज़र
Cricket Image for 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का पोस्टर देख भड़के फैंस, सौरव और रोहित एक साथ आएंगे नज़र (Image Source: Google)
Advertisement

इस समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन दोनों ने अपनी नई फिल्म मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पोस्टर में इनके लुक देखकर ऐसा भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये एक मार्केटिंग स्ट्रैटेजी हो सकती है, ना कि कोई बॉलीवुड फिल्म।

1 सितंबर को, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, "एक तरह का डेब्यू।"

Trending


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

इसके साथ ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी अपनी तस्वीर के साथ पोस्टर शेयर किया और पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "नई मेगा ब्लॉकबस्टर जल्द ही रिलीज़ हो रही है!" 

इस मेगा ब्लॉकबस्टर का ट्रेलर 4 सितंबर तक रिलीज होने की उम्मीद है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान और हांगकांग दोनों को हराकर एशिया कप 2022 के सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि, एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा को उनके इस पोस्टर के लिए ट्रोल किया जा रहा है। 

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

फैंस ने सौरव गांगुली को भी आड़े हाथों लेते हुए ट्रोल किया। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement