Men’s ODI WC: The support for the sport in India is matchless, and it will truly be a festival of cr (Image Source: IANS)
ODI WC: भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टी20 विश्व कप इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार थी। इस हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल हो गई है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली भारतीय टीम को मिली हार को समय पर मिला वेक-अप कॉल बताया है।
द आईसीसी रिव्यू पर शास्त्री ने कहा, "यह हार टूर्नामेंट में सही समय पर आई। आप लगातार मैच जीतते हैं, तो एक दिन खराब भी होगा। मुझे खुशी है कि यह जल्दी हो गया। शायद इंडिया को इसी झटके की जरूरत थी।"