आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार GT के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) टूर्नामेंट के बीच टीम को छोड़कर वापस अपने स्वदेश न्यूजीलैंड लौट चुके हैं और वो बचा हुआ पूरा टूर्नामेंट मिस करने वाले हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। क्रिकबज की रिपोर्ट्स की माने तो ग्लेन फिलिप्स अपनी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस को छोड़कर वापस अपने घर लौट गए हैं। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ है, फिलहाल ये साफ नहीं है। आपको बता दें कि ग्लेन फिलिप्स हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए थे जिस वज़ह से उन्हें मैदान छोड़कर वापस पवेलियन जाना पड़ा था। हो सकता है कि अपनी इसी चोट की वजह से वो वापस न्यूजीलैंड लौट गए हों। फिलहाल इस खबर की पुष्टि बीसीसीआई और गुजरात टाइटंस की टीम के द्वारा नहीं की गई है।
ये भी जान लीजिए कि ग्लेन फिलिप्स से पहले टीम के तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर वापस अपने घर लौट गए जिसके बाद अब GT के स्क्वाड के पास सिर्फ पांच ही विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। इन खिलाड़ियों में जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्जी और करीम जनत शामिल हैं।
Glenn Phillips ruled out of IPL! #IPL2025 #GujaratTitans #CricketTwitter #NewZealand pic.twitter.com/xIK7kMII6V
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 12, 2025