Advertisement

Mitchell Starc को IPL 2024 ऑक्शन में खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, करोड़ों में लगेगी बोली

आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन टीमों के नाम जो आगामी आईपीएल ऑक्शन में स्टार्क पर बोली लगा सकती हैं।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat November 29, 2023 • 17:48 PM
Mitchell Starc को IPL 2024 ऑक्शन में खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, करोड़ों में लगेगी बोली
Mitchell Starc को IPL 2024 ऑक्शन में खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, करोड़ों में लगेगी बोली (Mitchell Starc)
Advertisement

IPL Mini Auction: आईपीएल 2024 (IPL 2024 Auction) के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर के महीने में होना है। इस बार ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) भी अपना नाम ऑक्शन में भेजेंगे। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी की नजरें मिचेल स्टार्क पर होगी। 33 वर्षीय मिचेल स्टार्क ने अब तक आईपीएल में 27 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 की शानदार औसत से 34 विकेट लिए हैं। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन टीमों के नाम जो आगामी ऑक्शन में स्टार्क पर बोली लगा सकती हैं।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

Trending


गुजरात टाइटंस की टीम आगामी आईपीएल सीजन में एक युवा कप्तान शुभमन गिल के साथ मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में GT की मैनेजमेंट ये चाहेगी कि गिल को एक अनुभवी खिलाड़ी का साथ मिले। ऐसे में अगर वो स्टार्क को खरीद लेते हैं तो गिल को स्टार्क के अनुभव का खूब फायदा मिल सकता है।

आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस के पास फिलहाल सबसे बड़ा पर्स है। उनके अकाउंट में 38.15 करोड़ रुपये बचे है। ऐसे में वो स्टार्क को खरीदकर अपनी गेंदबाज़ी और भी ज्यादा मजबूत करना चाहेंगे। गुजरात ने ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासून शनाका जैसे विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज किया है, ऐसे में वो अब स्टार्क को ऑक्शन में टारगेट कर सकते हैं।


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement