IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी आरसीबी (Image Source: IANS)
Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले फेज में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 28 मार्च को होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 29 मार्च को मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने सीजन की शुरुआत करेगी।
आईपीएल ने साल 2026 के शुरुआती 20 मुकाबलों के फिक्स्चर जारी कर दिए हैं। शेष शेड्यूल की घोषणा कुछ दिनों में होने की उम्मीद है। शुरुआती फेज में कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी कोशिश में शुरुआती मोमेंटम हासिल करना चाहेंगी।