IPL 2026 के लिए ये रहा राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल, 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी पहला मैच
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज अब जल्दी ही होने वाला है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान…
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज अब जल्दी ही होने वाला है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पहले चरण में 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले मुकाबलों का कार्यक्रम सामने आया है।
आईपीएल के पहले सीजन (2008) की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स इस बार अपने दूसरे खिताब की तलाश में उतरेगी। टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में करेगी और फैंस को टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल (फेज-1):
- 30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी) – शाम 7:30 बजे
- 04 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद) – शाम 7:30 बजे
- 07 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी) – शाम 7:30 बजे
- 10 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी) – शाम 7:30 बजे
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम:
रविंद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युधवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुषांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने और कुलदीप सेन।