IPL 2026 के लिए ये रहा मुंबई इंडियंस का शेड्यूल, 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी पहला मैच
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज अब जल्दी ही होने वाला है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान…
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज अब जल्दी ही होने वाला है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पहले चरण में 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले मुकाबलों का कार्यक्रम सामने आया है।
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी और घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना चाहेगी।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल (फेज-1):
- 29 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (मुंबई) – शाम 7:30 बजे
- 04 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (नई दिल्ली) – शाम 7:30 बजे
- 07 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी) – शाम 7:30 बजे
- 12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई) – शाम 7:30 बजे
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम:
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, डैनिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत और मोहम्मद इज़हार।