IPL 2026 के लिए ये रहा RCB का शेड्यूल, 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी पहला मैच
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज अब जल्दी ही होने वाला है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में…
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज अब जल्दी ही होने वाला है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पहले चरण में 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले मुकाबलों का कार्यक्रम सामने आया है।
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। इस बार भी टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ खिताब की रक्षा की शुरुआत करना चाहेगी।
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल (फेज-1):
- 28 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु) – दोपहर 3:30 बजे
- 05 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु) – शाम 7:30 बजे
- 10 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी) – शाम 7:30 बजे
- 12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई) – शाम 7:30 बजे
आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम:
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओत्सवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान।