IPL 2026 के लिए ये रहा चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी पहला मैच
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज अब जल्दी ही होने वाला है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में…
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज अब जल्दी ही होने वाला है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पहले चरण में 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले मुकाबलों का कार्यक्रम सामने आया है।
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी और फैंस को इस टीम से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल (फेज-1):
- 30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी) – शाम 7:30 बजे
- 03 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई) – शाम 7:30 बजे
- 05 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु) – शाम 7:30 बजे
- 11 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई) – शाम 7:30 बजे
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम:
एमएस धोनी (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जाक फाउल्क्स।