BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान 114 रन पर ढेर, राणा और मिराज ने मचाया कहर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार (11 मार्च) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 30.4 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।
अपना…

अपना डेब्यू मैच खे रहे साहिबजादा फरहान औऱ माज़ सदाक़त ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद अगले 73 रन के अंदर सभी 10 विकेट गिर गए।
टॉप स्कोरर रहे फहीम अशरफ, जिन्होंने 47 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। जिसकी बदौल पाकिस्तान की टीम सैकड़े का आंकड़ा पार कर पाई। इसके अलावा फरहान ने 38 गेंदों में 27 रन बनाए। पाक टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
बांग्लादेश के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिया।