T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता, प्लेइंग XI में बदलाव
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने रविवार (8 मार्च) को भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह रिकॉर्ड चौथी बार है जब भारतीय टीम खिताबी मुकाबला खेल…
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने रविवार (8 मार्च) को भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह रिकॉर्ड चौथी बार है जब भारतीय टीम खिताबी मुकाबला खेल रही है, वहीं न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल खेल रही है।
भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड टीम में कोल मैककॉन्की की जगह जैकब डफी टीम में आए हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।