इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने एक चौंकाने वाले फैसले में अपने हेड कोच को बदल दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी को अगले दो आईपीएल सीजन के लिए हेड कोच नियुक्त किया है। हेमंग बदानी ने भारत के लिए चार टेस्ट और 40 वनडे मैच खेले हैं।
वहीं, 2011 से 2013 तक दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) खेलने वाले वेणुगोपाल राव को डीसी ने क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। बदानी और वेणुगोपाल बाकी सहायक कर्मचारियों की देखरेख भी करेंगे। दोनों पहले चेन्नई लीग में MRF के लिए एक साथ खेल चुके हैं। वो फ्रैंचाइज़ी की सहायक कंपनियों (ILT20 में दुबई कैपिटल और MLC में सिएटल ऑर्कस) के साथ भी जुड़े रहे हैं।
क्रिकबज के अनुसार, प्रबंधन का मानना है कि बदानी और राव इस योग्य हैं कि वो कैपिटल्स को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें और रिकी पोंटिंग की जगह ले सकें। ये भी माना जाता है कि उच्च अधिकारियों ने मीडिया में कम उपस्थिति के साथ कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों पर बोझ न डालने के लिए प्रमुख नामों के साथ आगे नहीं बढ़ने का सचेत निर्णय लिया है।