Advertisement
Advertisement
Advertisement

IND vs SA: इस कमी को सुधारकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी कर सकती है भारतीय महिला टीम, मेहमान सीरीज में 2-1 से आगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में होने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने शुक्रवार...

IANS News
By IANS News March 13, 2021 • 18:38 PM
Cricket Image for Indian Women Team Can Make A Comeback Against South Africa
Cricket Image for Indian Women Team Can Make A Comeback Against South Africa (Indian Women's Cricket Team (Image Source: Google))
Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में होने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने शुक्रवार को बारिश से प्रभावित तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत शुक्रवार को छह रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली।

Trending


भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूनम राउत के 108 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 77 रन की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 248 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ  अफ्रीका की टीम ने ली के 131 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों के सहारे 46.3 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बना लिए थे कि तभी बारिश शुरू हो गई और मुकाबले को रोकना पड़ा। इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया और दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत यह मुकाबला जीत लिया।

कप्तान मिताली राज ने शुक्रवार को मैच के बाद माना कि निचले क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "हम सर्वश्रेष्ठ (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हम 270 से अधिक (उन्हें चुनौती देने के लिए) देख रहे हैं। हमें निश्चित रूप से अंतिम 10 ओवर में बेहतर खेल दिखाने वाले बल्लेबाजों की जरूरत है।"


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement