Year Ender: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18 सीजन आरसीबी की ओर से ही खेले हैं। डिविलियर्स ने इस बात पर जोर दिया है कि कोहली न सिर्फ अपने प्रदर्शन की वजह से, बल्कि टीम में अपनी मौजूदगी और जिस ऊर्जा के साथ वह टीम को लीड करते हैं, उसकी वजह से भी टीम के लिए सबसे अहम हैं।
डिविलियर्स का मानना है कि कोहली की मौजूदगी टीम को, खासकर युवा खिलाड़ियों को, लगातार प्रेरित करती रहती है, जिससे आरसीबी में उनकी विरासत और भी मजबूत होती है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इस नए सीजन का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। पिछले साल के शानदार प्रदर्शन के बाद, कोहली और फ्रेंचाइजी से इस बार भी काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि वे अपने खिताब को बचाने की कोशिश करेंगे।