Advertisement
Advertisement
Advertisement

T20 World Cup से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी, यह स्टार ऑलराउंडर हो सकता है बाहर

आईपीएल 2021 के 33 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ चुकी है। इस मैच में दिल्ली

Shubham Shah
By Shubham Shah September 23, 2021 • 09:36 AM
IPL 2021 Injury scare for Australia prior to 2021 T20 World Cup after Marcus Stoinis limps off durin
IPL 2021 Injury scare for Australia prior to 2021 T20 World Cup after Marcus Stoinis limps off durin (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2021 के 33 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ चुकी है।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

Trending


ये खबर कही ना कही ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी हो सकती है और वो मनाएंगे की उनका यह ऑलराउंडर जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

अपने कोटे के दूसरे ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद स्टोइनिस को जोड़ने में परेशानी आने लगी। उनके जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आया जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी खतरा बढ़ गया है। स्टोइनिस का बचा हुआ ओवर आर अश्विन ने फेंका जिसमें उन्होंने कुल 13 रन खर्च किए।

अगर स्टोइनिस की इंजरी ज्यादा हुई और वो वर्ल्ड कप में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह डेनियल क्रिस्चियन एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों  में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए।


Cricket Scorecard

Advertisement