दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आसानी से जीतेगी टीम इंडिया: रवींद्र जडेजा के कोच महेंद्र सिंह चौहान (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बचपन के कोच महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी है और जीत टीम इंडिया की ही होगी।
आईएएनएस से बात करते हुए महेंद्र सिंह चौहान ने कहा, "भारतीय टीम बहुत अच्छी टीम है। सुपर-8 के पहले मैच में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है। निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका एक मजबूत टीम है, लेकिन भारतीय टीम उससे ज्यादा मजबूत है।"
उन्होंने कहा, "पिछले दो साल से हमारी टीम बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है। मैंने इतनी अच्छी टीम नहीं देखी।"