Advertisement
Advertisement
Advertisement

'मैं नहीं चाहता मुंबई इंडियंस चैंपियन बने, आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स में से कोई एक टीम जीतनी चाहिए'

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की हालत इस साल बेहद खराब है और टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे हुए 3 मैचों को जीतना बेहद जरूरी होगा। लेकिन लगता है कि भारत के पूर्व विस्फोटक

Shubham Shah
By Shubham Shah October 01, 2021 • 21:03 PM
IPL 2021 - Virender Sehwag wants a new champion
IPL 2021 - Virender Sehwag wants a new champion (Image Source: Google)
Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की हालत इस साल बेहद खराब है और टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे हुए 3 मैचों को जीतना बेहद जरूरी होगा।

लेकिन लगता है कि भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग नहीं चाहते कि मुंबई इंडियंस की टीम आगे बढ़े।

Trending


सहवाग ने क्रिकबज के साथ एक खास बातचीत के दौरान कहा कि वो चाहते हैं कि उन्हें इस साल एक नई चैंपियन चाहिए। उन्होंने कहा कि वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बयान देते हुए कहा,"मैं नहीं चाहता कि मुंबई इंडियंस की टीम इस साल टॉप पर पहुंचे। एक नई टीम जानी चाहिए और हमें एक नई चैंपियन चाहिए। वह टीम बैंगलोर, दिल्ली या पंजाब हो सकती है।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

एक तरफ जहां विराट कोहली की आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। पहले स्थान पर 18 अंक लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शामिल है और उन्होंने प्लेऑफ में जगह बना ली है।


Cricket Scorecard

Advertisement