Virat Kohli Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2026 (IPL 2026) टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल में 9000 रन: 37 वर्षीय विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 267 मैचों में 8,661 रन बनाकर ये कारनामा किया है। यहां से वो आईपीएल 2026 में अगर 339 रन जोड़ पाते हैं तो वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। गौर करें कि IPL में अब तक विराट के अलावा किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ ने 8000 रन तक नहीं बनाए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- विराट कोहली - 267 मैचों में 8,661 रन
- रोहित शर्मा- 272 मैचों में 7,046 रन
- शिखर धवन - 222 मैचों में 6,769 रन
- डेविड वॉर्नर - 184 मैचों में 6,565 रन
- सुरेश रैना - 205 मैचों में 5,528 रन