महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का करियर अभी तक क्लिक नहीं कर पाया है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी अर्जुन अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में अर्जुन मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।
अर्जुन अगले सीजन में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन में उन्हें कप्तान ऋषभ पंत के साथ काम करना है। एलएसजी ने अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया है जिसमें पंत और अर्जुन एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंत अर्जुन के बल्ले का वजन जानकर हैरान हो जाते हैं।
वीडियो में पंत ने अर्जुन से उनके बल्ले का वजन पूछा। अर्जुन ने बताया, "1220 ग्राम।" इतना सुनकर पंत हैरान रह गए। पंत ने पूछा कि भारी बल्ले से खेलने का क्या फायदा है, तो अर्जुन ने जवाब दिया, "इसे छूने पर भी उड़ता है। पापा 1310-1315 के साथ खेलते थे। मैं 1200 से नीचे नहीं जाता।"
Already loving this new Rishabh-Arjun bond pic.twitter.com/pa79YqebbU
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 18, 2026