सचिन, हरभजन, सूर्यकुमार, लक्ष्मण और रहाणे ने दी 'गुड़ी पड़वा' की बधाई (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर, हाल ही में भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव, पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह, बीसीसीआई के क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस के प्रमुख और पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले और अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को 'गुड़ी पड़वा' और 'उगादी' की बधाई दी है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "आपको और आपके परिवार को गुड़ी पड़वा और मराठी नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह नया साल खुशी, आनंद और समृद्धि लाए — यही मेरी दिल से प्रार्थना है।"
सूर्यकुमार यादव ने लिखा, "नए सपनों के साथ नई शुरुआत का स्वागत करें। सभी को गुड़ी पड़वा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"