Advertisement

Hotstar ने रोहित शर्मा को ऐसा क्या बोला कि भड़क उठे फैंस

रोहित शर्मा को Disney+ Hotstar ने ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन, इसके बाद मामला गरमाता देखकर उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा था।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 03, 2022 • 19:34 PM
Hotstar troll MI Captain Rohit Sharma
Hotstar troll MI Captain Rohit Sharma (Rohit Sharma)
Advertisement

IPL 2022: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में MI के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बुरी तरह से फ्लॉप हुए। 194 जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने टीम को मझधार में छोड़ दिया और महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) द्वारा फेंके जा रहे दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर ऑफसाइड की दिशा में शॉट लगाने के चक्कर में निपटे थे। 

रोहित शर्मा के आउट होते ही ट्विटर पर फैंस ने हिटमैन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, हॉटस्टार को भी रोहित शर्मा को ट्रोल करते हुए देखा गया। हॉटस्टार द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट में रोहित पर तंज कसते हुए लिखा था, 'No-hit Sharma।'

Trending


इस ट्वीट के सामने आने के बाद यूजर्स ने हॉटस्टार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'हॉटस्टार अब अपने 4 सब्सक्राइबर को मिस करेगा मैं इसे अनसस्क्राइब कर रहा हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'नफरत फैला रहे हो?' वहीं अन्य यूजर्स ने भी कमेंट के माध्यम से गुस्सा दिखाया था।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के शतक के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 193 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जवाब में मुंबई की टीम 23 रनों से इस मुकाबले को हार गई थी। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इस जीत के बाद राजस्थान की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ टेबल टॉपर बन गई थी।

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा ने अश्विन को जमकर सूता, 19 साल के लड़के को निपटाते ही स्पिनर ने खोया आपा


Cricket Scorecard

Advertisement