Australia vs England, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) ने शुक्रवार (27 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। ओवरटन ने अपने कोटे के चार ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जिसमें एक मेडन ओवर रहा।
ओवरटन इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सैम कुरेन ने किया था, जिन्होंने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में 10 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
जेमी ओवरटन का प्रदर्शन, 5वें या उससे निचले क्रम पर गेंदबाजी करने वाले किसी तेज गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजी प्रदर्शन हैय़ उनसे आगे केवल उमर गुल हैं, जिन्होंने 2009 T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 रन देकर 5 विकेट लिए थे।