Advertisement
Advertisement
Advertisement

22 साल के ईशान किशन की गर्लफ्रेंड उम्र में हैं उनसे बड़ी, रह चुकी हैं 'मिस सुपरनेचुरल'

22 साल के ईशान किशन को अक्सर 23 साल की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा गया है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma March 22, 2021 • 17:45 PM
Cricket Image for Know About Ishan Kishan Rumored Girlfriend Aditi Hundia
Cricket Image for Know About Ishan Kishan Rumored Girlfriend Aditi Hundia (Image Source: The Swag Sports)
Advertisement

टीम इंडिया के बल्लेबाज ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक जमाकर सभी का ध्यान खींचा था। ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग का नजारा पेश किया और 56 रनों की पारी खेली थी। इस पारी ने ईशान को रातों-रात स्टार बना दिया और फैंस द्वारा अब इस युवा खिलाड़ी की पर्सनल लाइफ से रिलेटेड सवाल भी खूब सर्च किए जा रहे हैं।

22 साल के ईशान किशन को अक्सर 23 साल की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा गया है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड हैं। ईशान किशन के साथ अदिति की तस्वीरें दो साल पहले उनके जन्मदिन पर काफी वायरल हुई थीं। इसके अलावा अदिति को मुंबई इंडियंस टीम के कुछ मैचों में भी ईशान किशन को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। 

Trending


अब तक ईशान किशन ने अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन मैदान पर भारतीय क्रिकेटर की उपलब्धियों के बारे में अदिति हंडिया के पोस्ट ने उनके कनेक्शन की लगभग पुष्टि कर दी है। जब किशन ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की, अदिति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप समारोह का वीडियो शेयर किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

अदिति हुंडिया एक फैशन मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 250,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अदिति हुंडिया ने एलिट मिस राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और वह इसमें रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का टाइटल अपने नाम किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 में वो टॉप-15 में रही थीं। इसके अलावा 2018 में अदिति ने मिस सुपरनेचुरल का खिताब जीता था। Miss Universe 2018 pageant में भी उन्हें शिरकत करते हुए देखा गया था जिसमें उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।


Cricket Scorecard

Advertisement