T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी। इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा। यह लगातार तीसरा मौका है जब टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड सुपर-8 राउंड के सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। आइए आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
संजू सैमसन: वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर संजू सैमसन ने दिखा दिया है कि वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। संजू पावरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बूते इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। 3 मुकाबलों में संजू अब तक 195 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 143 रन बना चुके हैं।