Advertisement

MI vs RR Dream11 Prediction, IPL 2024: हार्दिक पांड्या या संजू सैमसन? किसे बनाएं कप्तान; यहां देखें Fantasy Team

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार, 01 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat March 31, 2024 • 11:55 AM
MI vs RR Dream11 Prediction, IPL 2024: हार्दिक पांड्या या संजू सैमसन? किसे बनाएं कप्तान; यहां देखें
MI vs RR Dream11 Prediction, IPL 2024: हार्दिक पांड्या या संजू सैमसन? किसे बनाएं कप्तान; यहां देखें (MI vs RR IPL 2024 Dream11 Prediction)
Advertisement

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, IPL 2024 Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार, 01 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

इस मुकाबले में आप हार्दिक पांड्या को कप्तान बना सकते हैं। हार्दिक आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स देंगे। हार्दिक अब तक 246 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 4460 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं हार्दिक के नाम 153 टी20 विकेट भी दर्ज हैं, ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप  जसप्रीत बुमराह को चुन सकते हो। बुमराह अच्छी फॉर्म में हैं और टी20 फॉर्मेट में 263 विकेट चटका चुके हैं। 

Trending


MI vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 01 अप्रैल 2024
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

MI vs RR, Pitch Report

ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े में ये सीजन का पहला मैच है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 172 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। 

MI vs RR: Where to Watch?

IPL 2024 के सभी मुकाबले क्रिकेट फैंस Star Sports पर देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस JIO Cinema ऐप पर भी आईपीएल के मुकाबलों का लुफ्त उठा सकते हैं।


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement