World Cup Semi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 38.2 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मंगलवार को एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले गए मुकाबले में हार के लिए बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया।
इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के स्थान पर कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी संभालने वालीं स्मृति मंधाना ने कहा, "हमने दो विकेट काफी जल्दी गंवा दिए थे, जिसके बाद चीजें आसान नहीं रहती हैं। हमने वापसी करने की अच्छी कोशिश की। विकेट वैसा नहीं रहा, जैसा हमने सोचा था।"
नियमित कप्तान हरमनप्रीत इस मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते हुए बाएं घुटना चोटिल करवा बैठीं, जिसके बाद वह दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरीं।