Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING अचानक से मुंबई इंडियंस की टीम में फेरबदल, इस दिग्गज को किया गया शामिल

मुंबई, 19 मार्च | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तकनीकी समिति द्वारा मिली स्वीकृति के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने अपने चोटिल आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनड्रोफ के स्थान पर टीम में न्यूजीलैंड के मिशेल मेक्लेनघन को शामिल किया है।

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat March 19, 2018 • 14:45 PM
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ()
Advertisement

मुंबई, 19 मार्च | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तकनीकी समिति द्वारा मिली स्वीकृति के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने अपने चोटिल आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनड्रोफ के स्थान पर टीम में न्यूजीलैंड के मिशेल मेक्लेनघन को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

बीसीसीआई ने कहा, "पीठ की समस्या के कारण जेसन को वीवो आईपीएल-2018 संस्करण के लिए मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है। खिलाड़ियों के नियमों के अनुसार, मुंबई की टीम के उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति मिल गई है।"

बोर्ड ने कहा कि मुंबई 'रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी)' में शामिल खिलाड़ियों में से किसी का चयन कर उसे जेसन के स्थान पर टीम में शामिल कर सकती है।

ऐसे में मुंबई की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मेक्लेनघन का चयन किया। उन्हें उनकी आधार राशि एक करोड़ रुपये में खरीदा गया है। 

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement